DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कोहरे में हादसे रोकने के लिए वाहनों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर:RTO ने किया निरीक्षण, कमियों को सुधारने के निर्देश दिए

कानपुर से फर्रुखाबाद पहुंचे संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) राजेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोहरे में होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, राजस्व संग्रह की समीक्षा भी की। आरटीओ राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एआरटीओ कार्यालय के विभिन्न पटलों पर अभिलेखों की पड़ताल की। आरटीओ ने बताया कि राजस्व संग्रह 100 प्रतिशत से ऊपर है, लेकिन जहां भी कमी मिली है, उसे सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था को भी बेहतर बताया। सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए आरटीओ ने कहा कि दुर्घटनाओं के कई कारण होते हैं। वाहन स्वामियों को सुरक्षित यातायात के लिए समय-समय पर जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में पुलिस विभाग ने यातायात जागरूकता माह मनाया था, और जनवरी में परिवहन विभाग भी ऐसा ही अभियान चलाएगा। स्कूली वाहनों के संबंध में आरटीओ ने बताया कि पीले रंग के अलावा भी कई मानक निर्धारित हैं। उन्होंने फर्रुखाबाद की जनता से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और अपने बच्चों को मानक के विपरीत वाहनों में बैठाते समय टोकें। उन्होंने कहा कि हर स्तर से जागरूकता फैलने पर ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी। स्लीपर बसों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी बसें नियमानुसार संचालित हो रही हैं, वे चलेंगी। निरीक्षण के बाद आरटीओ मोहम्मदाबाद में निर्माणाधीन कार्यालय का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए।


https://ift.tt/TojxkFE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *