बरेली में 20 लाख रुपये कीमत की अवैध अफीम के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने कथित तौर पर बरेली के छावनी इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब चार किलो 131 ग्राम अफीम बरामद किया।

एसटीएफ ने एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी।
एसटीएफ के अनुसार बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजराम, अंकित सिंह, शेर सिंह, चंदन यादव, मंटू कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। इनमें चंदन यादव और मंटू कुमार झारखंड प्रांत के निवासी हैं जबकि अन्य चार बरेली के स्‍थानीय निवासी हैं।

पूछताछ के दौरान, चंदन यादव ने एसटीएफ को बताया कि वह और मंटू रांची से सुदेश यादव नाम के एक व्यक्ति से अफीम लाते थे और बरेली में आपूर्ति करते थे। बाद में शेर सिंह, तेजराम और अन्य लोगों ने अफीम की दिल्ली में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हरियाणा, पंजाब में आपूर्ति किया। एसटीएफ के अनुसार आरोपियों के खिलाफ बरेली कैंट थाना पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।


https://ift.tt/dAyH6ZN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top