DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज में ‘शक्ति सृजन’ अभियान शुरू करेगी हर्षा रिछारिया:27 दिसंबर को होगा एकदिवसीय कार्यक्रम, लव जिहाद से बेटियों को बचाना प्रमुख मुद्दा

प्रयागराज महाकुंभ से फेमस हुई सनातन प्रचारक व इन्फ्लूएंसर हर्षा रिछारिया बेटियों को लव जिहाद से बचाने की बड़ी मुहिम संगम नगरी से शुरू करेंगी। एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन ‘शक्ति सृजन : एक यात्रा’ के नाम से होगा। यह आयोजन 27 दिसंबर को कटरा स्थित श्रीरामलीला कमेटी परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भटक रही युवा पीढ़ी, बेटियों और महिलाओं को सही दिशा दिखाना। उन्हें धर्म और संस्कृति से जोड़ना तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना है। हर्षा रिछारिया ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से नारी शक्ति को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इसमें महिलाओं, बेटियों, बच्चियों और युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। अनुमान है कि कार्यक्रम में 300 से 400 लोग शामिल होंगे जबकि आसपास के जिलों से भी लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। अभियान के रूप में होगी शुरुआत हर्षा ने बताया कि ‘शक्ति सृजन’ को केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सामाजिक अभियान के रूप में देखा जा रहा है। इसकी शुरुआत प्रयागराज से की जा रही है, जिसे आगे चलकर देशभर में विस्तार देने की योजना है। उद्देश्य यह है कि जिस तरह सरकार नारी शक्ति और बेटियों के लिए योजनाएं चला रही है। उसी दिशा में समाज स्तर पर भी एक छोटा सा योगदान दिया जा सके। कार्यक्रम के जरिए लव जिहाद, धर्म परिवर्तन, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, हाउस पार्टी और क्लब कल्चर जैसी सामाजिक समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजकों का मानना है कि इन कारणों से आज की युवा पीढ़ी और खासकर बेटियां अपने परिवार और संस्कृति से दूर होती जा रही हैं। ऐसे में उन्हें फिर से अपने मूल संस्कारों से जोड़ना जरूरी है। मां भगवती से होगी शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक मां दुर्गा चालीसा पाठ से की जाएगी। इसके बाद मां आदि शक्ति और विभिन्न देवी स्वरूपों के चरित्रों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही भारत की उन वीरांगनाओं और क्रांतिकारी महिलाओं के योगदान को याद किया जाएगा। जिन्होंने मुगलों और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देश और धर्म की रक्षा की। इसके बाद चर्चा का केंद्र आज की युवा पीढ़ी और नारी सशक्तिकरण की वर्तमान परिभाषा होगी। आयोजक के अनुसार आज वुमन एम्पावरमेंट का अर्थ केवल आधुनिक पहनावा, नाइट पार्टी या नशे से जोड़ दिया गया है, जो वास्तविक सशक्तिकरण नहीं है। सच्चा नारी सशक्तिकरण तब है, जब नारी अपने धर्म, संस्कृति, परिवार और समाज के लिए खड़े होना जानती है और अपने भीतर विद्यमान शक्ति को पहचानती है। समाज के लिए काम करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान कार्यक्रम की एक विशेष बात यह भी होगी कि इसमें समाज के लिए कार्य करने वाली महिलाओं, बेटियों और माताओं को सम्मानित किया जाएगा। वे महिलाएं जो अपने घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ समाज और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्हें मंच पर सम्मान दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अपने विचार साझा करने का अवसर भी मिलेगा। मुख्य अतिथि का होगा खुलासा जल्द कार्यक्रम में एक विशिष्ट मुख्य अतिथि भी शामिल होंगे। जिनके नाम का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। आयोजकों के अनुसार जल्द ही इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।


https://ift.tt/8GcPFk9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *