DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भाजपा को पोस्ट, तेजस्वी यादव लापता, पहचान 9वीं फेल:जदयू एमएलसी बोले- पढ़ाई से भागे, राजनीति में भी हो गए गायब, वे बिहार के लिए ग्रह हैं

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा बिहार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर एक विवादित पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट में तेजस्वी यादव को ‘लापता’ बताते हुए उन पर तंज कसा गया है। पोस्ट में लिखा गया है, ‘लापता की तलाश! नाम: तेजस्वी यादव, पहचान: 9वीं फेल।” जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से भी बयान सामने आया है। जदयू के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। नीरज कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि नहीं रखते, वे अक्सर स्कूल से भाग जाया करते हैं। तेजस्वी यादव भी उसी तरह स्कूल से भागे हुए नेता हैं। बिहार की जनता ने भी उन्हें राजनीतिक रूप से भगा दिया है। नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि जब तेजस्वी यादव के पिता को ही यह नहीं पता कि उनका बेटा कहां है, तो प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल क्या ही बताएंगे, जिनमें बोलने की हिम्मत तक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि तेजस्वी यादव किस “ग्रह” पर हैं। व्यंग्य करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद बिहार के लिए एक “ग्रह” बन चुके हैं। विदेश टूर पर हैं तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव में हार के 20 दिन बाद 4 दिसंबर को तेजस्वी यादव यूरोप घूमने निकले हैं। इस ट्रिप में उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी उनके साथ हैं। तेजस्वी यादव ने 3 दिन का विधानसभा सत्र भी छोड़ दिया था। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नेता ने बटोरी, वह थे तेजस्वी यादव। क्योंकि वे जीत को लेकर इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने तारीख भी तय कर दी थी14 नवंबर रिजल्ट, 18 को शपथ, लेकिन जब नतीजे आए, घटनाक्रम उलट गया। तेजस्वी यादव का सार्वजनिक जीवन से अचानक गायब होना चर्चा रहा NDA ने 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की और RJD सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई। महागठबंधन का आंकड़ा भी 35 से आगे नहीं बढ़ा। चुनावी हार के बाद एक और बात चर्चा में रही- तेजस्वी यादव का सार्वजनिक जीवन से अचानक गायब हो जाना। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले और दूसरे दिन तेजस्वी यादव सदन में दिखे। इसके बाद उनका पटना एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया था। कहा गया था कि दिल्ली जा रहे हैं। सदन से तेजस्वी यादव के गायब होने पर बीजेपी विधायक नीरज कुमार ने निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं? कहां गायब हो गए हैं? 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में ऐतिहासिक शपथ समारोह हुआ। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, 11 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे, लेकिन तेजस्वी यादव गायब। आमंत्रण भी गया था, सीट भी रिजर्व थी, लेकिन तेजस्वी नहीं दिखे। बस नीतीश सरकार को औपचारिक बधाई दी 14 से 23 नवंबर तक वे ना रोड पर, ना मीडिया के सामने, ना प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। इसके बाद वो एकाध शादियों में दिखाई दिए। विधानसभा सत्र के 2 दिन कार्यवाही में भी वो दिखाई दिए, लेकिन इसके बाद वो सदन भी नहीं आए। सोशल मीडिया X पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को सिर्फ एक औपचारिक रूप से बधाई दी। इन 20 दिनों में RJD में विवाद, परिवार में नाराजगी, हार की समीक्षा को लेकर उथल पुथल चलती रही।


https://ift.tt/0oMviaQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *