DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेकाबू कार मकान में घुसी, दो दोस्तों की मौत:बलिया में हादसा, दो गंभीर घायल, पुर्जे-पुर्जे सड़क पर बिखरे, बॉडी काटकर निकाले शव

बलिया में देर रात बेकाबू मारूति-800 कार सड़क किनारे मकान में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की पूरी बॉडी पिचक गई। कार में सवार 4 दोस्त अंदर ही कुचल गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। चारों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे। देर रात बलिया सिटी की ओर जा रहे थे। मोड़ पर चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार रोड साइड बने मकान के टीन शेड को तोड़ते हुए करीब 10 फीट अंदर तक घुस गई। ये तो गनीमत थी कि दीवार से टकराकर पहिए थम गए और मकान के अंदर रह रहे लोग सुरक्षित हो गए। पर इतनी भीषण टक्कर के कारण कार के पुर्जे-पुर्जे अलग होकर सड़क पर बिखर गए। कार में सवार युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार की बॉडी को काटकर अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला गया। नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। शेष दो की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। घटना जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा थाना क्षेत्र की है। हादसे की तस्वीरें देखिए… पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…
सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव निवासी अभिषेक सिंह (24) पुत्र मुन्ना सिंह, रोहित सिंह परिहार (25) पुत्र दशरथ सिंह, सुजीत तुरहा (21) पुत्र पन्नालाल और आदित्य वर्मा (22) पुत्र प्रदीप वर्मा मंगलवार रात बलिया सिटी के लिए अपनी मारूति-800 कार से रवाना हुए थे। इसी दौरान बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर रात करीब 11:30 बजे जैसे ही वाहन धरहरा पेट्रोल पंप के आगे पहुंचा चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी। टीन शेड को तोड़ते हुए करीब 10 फीट तक अंदर घुस गई।
हादसा इतना भीषण था कि अभिषेक सिंह और रोहित सिंह परिहार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुजीत और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक कार के अंदर ही फंसे रह गए। धमाके की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही सुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल बलिया के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मकान क्षतिग्रस्त, कार के उड़ गए परखच्चे
टक्कर के कारण कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुर्जे-पुर्जे उड़ गए और मकान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। CO सिटी बोले- घायलों का इलाज जारी
सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के पास मारुति सुजुकी 800 कार सुखपुरा से बलिया की ओर जा रही थी। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर स्थित एक मकान में घुस गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। ——————————————— ये खबर भी पढ़िए… बिलाल ने उमा का गला काटा, VIDEO डिलीट किए:पिता बोले- वो 15 साल पहले मर गई, सिर का सहारनपुर में अंतिम संस्कार उमा की गला काटकर हत्या करने के बाद बिलाल ने 2 काम किए। सबूत मिटाने के लिए उमा और अपने मोबाइल को फार्मेट कर दिया। बिलाल के मोबाइल में उमा की तस्वीर-VIDEO और मैसेज थे। बिलाल 14 दिसंबर को निकाह करने से पहले अपनी जिंदगी से उमा के सारे पन्ने फाड़कर फेंक देना चाहता था। आधी रात को घर वापस आने के बाद वह सो गया। सुबह परिवार के लोगों के साथ शादी की शॉपिंग करने गया। पूरी खबर पढ़िए…


https://ift.tt/Wk0dwIr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *