DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तीसरी बार महाराजगंज पैक्स की अध्यक्ष बनीं विनीता देवी:109 मतों से नीलम देवी को दी शिकस्त, औरंगाबाद में तीन प्रत्याशी मैदान में थे

औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत महाराजगंज पैक्स चुनाव में एक बार फिर विनीता देवी ने जीत हासिल किया है। इन्होंने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। चुनाव के बाद देर रात तक चली मतगणना के बाद परिणाम की आधिकारिक घोषणा की गई। विनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलम देवी को 109 मतों से पराजित किया। चुनाव परिणाम की जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रियांशु बसु ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना में विनीता देवी को 926 मत हासिल हुए, जबकि नीलम देवी को 817 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद सिंह को मात्र 42 मतों से संतोष करना पड़ा। कुल 1950 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से 165 मत रद्द घोषित किए गए। विनीता देवी की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बाहर निकलते ही समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शाम 4:30 बजे तक संपन्न हुई। मतदान खत्म होने के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में लाया गया, जहां देर रात तक मतगणना चली। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। परिणाम घोषित होने के बाद आरओ की ओर से विजयी प्रत्याशी विनीता देवी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कोटिवार सदस्य पद पर विजयी हुए सदस्यों को बुधवार को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। महाराजगंज पंचायत के किसानों की जीत जीत के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए विनीता देवी ने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि महाराजगंज पंचायत के किसानों की जीत है। उन्होंने कहा कि कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में भी पंचायत वासियों और कार्यकर्ताओं ने उन पर विश्वास बनाए रखा, जिसके लिए वह जीवन भर आभारी रहेंगी। उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों और पंचायत के लोगों का आभार प्रकट किया। चुनाव परिणाम के साथ एक विवादास्पद पहलू भी चर्चा में रहा। विनीता देवी के पति शिक्षक विनय कुमार सिंह यूट्यूब रंजीत पासवान हत्याकांड मामले में लंबे समय से फरार बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद मतदाताओं ने विनीता देवी पर भरोसा जताया और उन्हें लगातार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुनकर स्पष्ट जनादेश दिया। यह परिणाम क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं का विषय बना हुआ है।


https://ift.tt/VNgTqbx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *