भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरो नगर के वार्ड संख्या-25 में मंगलवार को गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सभी घायलों को आनन-फानन में पहले पीरो के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो अन्य बच्चे भी झुलसे इस घटना में झुलसने वालों में श्रीराम रजवार (60), कांति देवी (65), बीरबल कुमार राम (45), आकाश कुमार (10), आयुष कुमार (7), सृष्टि कुमारी (4) और आर्यन कुमार (2) शामिल हैं। घायलों में सृष्टि, आयुष और आर्यन बीरबल राम के बच्चे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दो अन्य बच्चों के भी मामूली रूप से झुलसने की सूचना है। बीरबल राम के घर में रखा गैस सिलेंडर लीक हो रहा था। ठंड अधिक होने के कारण घर के लोग अलाव जलाकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि घर में मौजूद लोग संभल नहीं पाए और सभी झुलस गए। खाना बनाने समय हादसा गुड़िया देवी ने बताया कि घर में उस समय पांच बच्चे और चार अन्य लोग मौजूद थे। कुछ लोग ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे, जबकि वह खाना बना रही थीं। तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। काफी देर तक लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आसपास के लोग देर से पहुंचे। तब तक बच्चे और अन्य परिजन बुरी तरह झुलस चुके थे। बाद में किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरा सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि दो साल का आर्यन कुमार 65 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है। अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। तीन लोगों को ज्यादा जलने के कारण विशेष निगरानी में रखा गया है। सभी का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
https://ift.tt/hMZKNBR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply