DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में पूजा-पाठ के नाम 2.36 लाख की जालसाजी:एस्ट्रोलॉजर बनकर लड़की को अपने जाल में फंसाया, पुलिस ने वापस कराए रुपए

गोरखपुर में पूजा- पाठ कराने के नाम पर एक लड़की से 2 लाख 36 हजार का साइबर फ्रॉड हुआ। जालसाज ने टेलीग्राम के जरिए एस्ट्रोलॉजर बन कर लड़की को अपने जाल में फंसाया फिर इस फ्रॉड को अंजाम दिया। हालांकि चिलुआताल थाने की साइबर सेल टीम की मदद से यह पूरा पैसा पीड़िता के खाते में फिर से वापस करवा दिया गया। जानिए पूरा मामला…
दरअसल कुछ दिनों पहले बरगदवा की रहने वाली धिरोनिक उपाध्याय के घर में कुछ दिक्कत चल रही थी। उन्होंने इसके समाधान के लिए एस्ट्रोलॉजी का सहारा लेना चाहा। इसी बीच टेलीग्राम पर डिवाइन नाम के एस्ट्रोलॉजर से संपर्क हुई। जालसाज ने उनकी समस्या को दूर करने के लिए पूजा-पाठ करने का उपाय बताया। उसने धिरोनिका को अपने जाल में फंसाया और समाधान के नाम पर धीरे-धीरे करके 2 लाख 36 हजार रुपए ऐंठ लिए। कुछ दिनों बाद धिरोनिका को जब पता चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है तो वह घबरा गई। सबसे पहले चिलुआताल थाना जाकर साइबर क्राइम में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एक्शन में आई साइबर सेल टीम
धिरोनिका की शिकायत के बाद साइबर सेल टीम थाना चिलुआताल ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर उनका पैसा होल्ड कराया गया। उसके बाद आवश्यक समन्वय स्थापित कर धिरोनिका के खाते में ₹ 2,36,000 (दो लाख छत्तीस हजार) रुपए वापस कराया गए। यह कार्रवाई गोरखपुर पुलिस की जनता के प्रति तत्परता को दर्शाती है। इस कार्रवाई में चिलुआताल थानाध्यक्ष सूरज सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक सच्चिदानन्द पांडेय, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड बी अभिराम, कांस्टेबल सत्येन्द्र चौधरी विशेष योगदान रहा।


https://ift.tt/irqGf6M

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *