अयोध्या के 33 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर एक अवैध तमंचा छोड़कर फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अयोध्या में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाश मौके पर एक अवैध तमंचा छोड़कर भाग गए। रात में राहगीरों ने उसका शव सड़क के किनारे खून से लथपथ देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। हत्या हैदरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई। रात में बाजार जाने की बात कहकर निकला था रखौना गांव के रहने वाले विजय विश्वकर्मा (33) पुत्र राम नेवल विश्वकर्मा मंगलवार शाम करीब 6 बजे बाइक से घर से हैदरगंज बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात करीब 8 बजे राहगीरों ने हैदरगंज–फूलौना मार्ग पर उजारियापुर गांव के पास सड़क किनारे महुआ के पेड़ के नीचे एक युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। शव के पास अवैध तमंचा मिला सूचना मिलते ही हैदरगंज थानाध्यक्ष विवेक राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक की पहचान विजय विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चेहरे और शरीर पर चाकू से कई वार के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए। देर रात फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। सूचना मिलते ही हैदरगंज थानाध्यक्ष विवेक राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक की पहचान विजय विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चेहरे और शरीर पर चाकू से कई वार के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए। देर रात फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
https://ift.tt/Zchwgtx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply