गाजियाबाद के नया रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से साईकिल सवार की मौत हो गई। युवक बैरियर के पास से साईकिल निकाल रहा था। जहां 2 अन्य लोग भी चपेट में आ गए। जीआरपी का कहना है कि इस मामले में युवक की लापरवाही रही है, जिसमें सम्बंधित पर केस दर्ज किया जाएगा। मरने वाला युवक यूपी के कासगंज का रहने वाला था। कासगंज का रहने वाला था अंकित हादसे की सूचना पर सिहानीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी ने भी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि विनीत कुमार पुत्र कुंभकरण निवासी भोजपुर जिला गाजियाबाद हादसे में घायल हुआ। वहीं मुरादनगर निवासी सौरभ पुत्र रमेश श्रीवास्तव भी घायल हुआ। जबकि अंकित (30 साल) पुत्र राजेश्वर निवासी गांव नगला नरपति, पोस्ट राजपुर कुरा जिला कासगंज की मौत हो गई। अंकित रेलवे क्रासिंग पर बैरियर गिरे होने के बाद भी नीचे से साईकिल निकाल रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया।

Leave a Reply