औरैया में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक फफूँद कस्बे के एक गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने की, जबकि मंडल मंत्री उदय नारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। मंडल मंत्री उदय नारायण यादव ने कहा कि टीईटी का मुद्दा शिक्षकों के अस्तित्व से जुड़ा है और इसके विरोध में सभी को एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने 4 अप्रैल की रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने बताया कि जनपद से लगभग एक हजार शिक्षक इस रैली में शामिल होंगे। प्रत्येक ब्लॉक से बसों की व्यवस्था की गई है, जो 3 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होंगी। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया और रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

Leave a Reply