DniNews.Live

रायबरेली में देर रात तेज आंधी, बारिश:ओलावृष्टि से गेहूं की फसलें झुकीं, आंशिक नुकसान की आशंका

रायबरेली जनपद में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। जगतपुर क्षेत्र के विश्वनाथगंज के पास तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली के साथ ओलावृष्टि हुई। इस घटना से खेतों में खड़ी फसलों को आंशिक नुकसान पहुंचा है और कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की तैयार फसलें खेतों में झुक गईं, जिससे किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है। तेज गर्जना और बिजली गिरने की आवाज से लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। स्थानीय किसानों ने बताया कि इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने प्रशासन से फसलों के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि होती रही, तो गेहूं और सब्जियों की फसलों पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। फिलहाल, गेहूं की फसलें कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थीं। आज सुबह रायबरेली में 6 बजे से ही तेज धूप खिली हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *