फिरोजाबाद के चंदवार क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार रात अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और सूफीशाह दरगाह से लेकर शनिदेव मंदिर तक पहुंच गई। आग की लपटें पास स्थित प्राचीन पसीने वाले हनुमान जी मंदिर तक पहुंच गईं, जिससे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरी चिंता फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग जंगल से शुरू होकर धार्मिक स्थलों तक फैल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के मंदिरों और दरगाह को सुरक्षित बचाया। यदि आग और फैलती, तो आसपास के धार्मिक स्थलों को भारी नुकसान पहुंच सकता था। समय रहते कार्रवाई करने से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के अज्ञात कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया।

Leave a Reply