DniNews.Live

कौशांबी में पूर्व प्रधान की गौशाला में गोली मारकर हत्या:पिपरी के औधन गांव में वारदात, साथी हिरासत में

कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में शुक्रवार रात पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव के बाहर निर्माणाधीन गौशाला में सो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बादाम सिंह वर्ष 2010 से 2015 तक गांव के प्रधान रहे थे। इन दिनों वह गांव के बाहर जंगल में एक गौशाला का निर्माण करा रहे थे। शुक्रवार रात वह अपने साथी बुधराम के साथ निर्माणाधीन गौशाला में ही ठहरे हुए थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने वहां पहुंचकर बादाम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में उनके साथी बुधराम को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बुधराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
खबर अपडेट की जा रही है…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *