DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खगड़िया में दिन भर रुक-रुककर हो रही बारिश से गिरा जिले का तापमान

भास्कर न्यूज | खगड़िया जिले में गुरूवार को दूसरे दिन भी चक्रवाती तूफान मोंथा का असर रहा। बुधवार से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौैसम ने करवट ली और सुबह से ही हल्की से मध्यम वर्षा ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। हालांकि दोपहर में थोड़ी राहत मिली। लेकिन शाम होते फिर आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार, गुरूवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल 6 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो मुख्य रूप से सुबह के समय हुई। हवा की गति औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो पूर्वी दिशा से बह रही थी। बादल छाए रहने से दिन भर धूप से लोगों को दर्शन नहीं हुआ। मौैसम विभाग कि माने तो अगले दो दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। आज 31 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर वर्षा की होने की संभावना है, जिसमें 25 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 16 से 32 किलोमीटर प्रति घंटा तक तेज हो सकती है, जो पूर्वी दिशा से चलेगी। एक नवंबर को मौसम में थोड़ी सुधार की उम्मीद है। अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तापमान रहेगा। दिन में 40 प्रतिशत और रात में 24 प्रतिशत वर्षा की संभावना है, लेकिन कुल मिलाकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा की गति 8 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो उत्तर दिशा से होगी। किसान सलाहकार नागमणि वर्मा ने बताया िक फिलहाल बारिश से धान के फसल को कोई नुकसान नही है क्योंकि अभी धान की कटाई शुरू नही हुई है। अगर बारिश अधिक होती है तो फसल के गिरने से िकसानों की समस्या बढ़ सकती है। विभाग द्वारा किसानों को अगले दो दिनों तक धान की कटाई नही करने के लिए अलर्ट किया गया है। वही रवि फसल कि बुआई अभी शुरू नही हुई है जो किसानों को इस बारिश से कोई परेशानी होगी।


https://ift.tt/3NOEp6M

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *