आगरा में सुबह से एमजी रोड पर जाम लगा है। जिला चिकित्सालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक गाड़ियां जाम में फंसी हुई है। DM आवास से जिलाधिकारी कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर कार-बस की लंबी कतार लग गई है। इससे एमजी रोड की दोनों ओर बनी सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। जाम के कारण लोग रॉन्ग साइड से अपने वाहन निकालने को मजबूर है। जिसके कारण पूरे एमजी रोड पर जाम लग रहा है। मेट्रो बैरिकेडिंग के कारण शहर में लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। इससे शहर के लाग रात और दिन जाम से जूझते रहते है। जिला प्रशासन जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए है। जिसकी वजह से बाजार में निकले लोग जाम में फंस जाते है। और घंटों की मशक्कत के बाद जाम से निकल पा रहे है। ये जो जाम की स्थिति दिख रही है। वो जिला अधिकारी के आवास के सामने का नजारा है। जब DM के घर के आगे ये हालात है। तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि शहर में जाम के कितने बुरे हाल होंगे। सबसे बड़ी बात ये है, जाम को खुलवाने के लिए रोड पर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं दिखता है। जिससे लोग जाम लगने पर रोग साइड पर से गाड़ियों को निकाल कर ले जाते है। जिसके कारण दोनों तरफ से सड़कें ब्लॉक हो जाती है। जिससे घंटों तक जाम लग जाता है।
https://ift.tt/0joUAnM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply