DniNews.Live

सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप:शाहजहांपुर में मां ने दर्ज कराई एफआईआर, आरोपी एक स्कूल टीचर

शाहजहांपुर में एक मां ने अपने सौतेले पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी एक स्कूल टीचर है और मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है। वह शाहजहांपुर में एक किराये के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। महिला ने पहले पति की मृत्यु के बाद वर्ष 2021 में कासगंज निवासी मुकेश कुमार से दूसरा विवाह किया था। महिला की 15 वर्षीय बेटी है, जबकि मुकेश की भी एक तीन साल की बेटी है। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि 24 मार्च को पिता ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। पीड़िता की मां के अनुसार, 12 मार्च को जब वह दवा लेने गई थीं और पति काम पर जाने का कहकर चला गया था, वापस लौटने पर बेटी गुमसुम मिली थी। काफी पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया था। 24 मार्च को पति ने घर में गाली-गलौज करते हुए मां और बेटी दोनों के साथ मारपीट की। बेटी ने मां को बताया कि जब वह घर पर नहीं होतीं, तो पिता उसके साथ बदतमीजी करते हैं। 12 मार्च को भी पिता ने उसके कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसके बाद उसने खुद को बाथरूम में बंद कर अपनी जान बचाई थी। आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो दोनों को जान से मार देगा। जब मां ने बेटी के साथ हुई इस घटना का विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट कर दोनों को घर से निकाल दिया। यह घटना थाना रोजा क्षेत्र के एक गांव की है। रोजा थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *