DniNews.Live

फार्मासिस्ट घर में पौनिया लेकर घुसा, वीडियो:शाहजहांपुर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, FIR दर्ज

शाहजहांपुर में एक फार्मासिस्ट घर के अंदर पौनिया (देशी पिस्तौल) लेकर घुस गया और गोली मारने की धमकी दी। आरोपी की पहचान मेडिकल कॉलेज में तैनात फार्मासिस्ट नीलमणि चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस दौरान आरोपी पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की करने लगा। घटना का वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के खलील गर्वी मोहल्ले की है। यहां के निवासी राजाराम ने अपनी एफआईआर में बताया कि 26 मार्च की रात वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर थे। तभी आनंदपुरम कॉलोनी का रहने वाला नीलमणि चौधरी पौनिया लेकर उनके घर में घुस आया। आरोपी ने राजाराम पर पौनिया तान दी और उनके बेटे के बारे में पूछा। जब राजाराम ने इसका कारण पूछा, तो नीलमणि चौधरी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आरोपी को पौनिया के साथ पकड़ लिया। इसके बाद राजाराम के परिजनों ने पास की पुलिस पिकेट पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति पौनिया लेकर घर के अंदर घुस गया था। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *