DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में मनाया गया भगवान चंद्रप्रभु का जन्मकल्याणक:ट्रांसयमुना जैन मंदिर के महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, बैंड-बाजों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा

आगरा में दिगंबर जैन समिति ट्रांसयमुना कॉलोनी के तत्वावधान में सोमवार को भगवान श्री चंद्रप्रभु का जन्मकल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण पुष्पेंद्र जैन, राजेश जैन, कुमार मंगलम जैन और प्रकाश केसवानी द्वारा किया गया। इसके बाद भगवान श्रीजी की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ राकेश जैन व दिनेश जैन परिवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। बैंड-बाजों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में सौधर्म इंद्र के स्वरूप में देवेंद्र जैन, महेंद्र इंद्र के रूप में मुकेश जैन, ईशान इंद्र के रूप में कमल जैन, सारथी के रूप में सुनील जैन और धनकुबेर के स्वरूप में बादल जैन आकर्षण का केंद्र रहे। सात राजकुमार घोड़ों पर सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए। जैन धर्म पर आधारित मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा ट्रांसयमुना कॉलोनी के विभिन्न ब्लॉकों से होकर पुनः जैन मंदिर पहुंची, जहां भगवान श्रीजी का स्वर्ण कलशों से भव्य अभिषेक किया गया। बाहर से आए अतिथियों का मंदिर कमेटी द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई। सायंकाल 7 बजे संगीतमय मंगल आरती तथा रात्रि 8 बजे विवेक जैन द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। रथयात्रा की व्यवस्था णमोकार बंधु महिला मंडल एवं ट्रांसयमुना कॉलोनी महिला इकाई द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांत जैन ने किया। इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री मनीष जैन ठेकेदार सहित ट्रांसयमुना कॉलोनी जैन समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


https://ift.tt/zOHj6nf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *