कौशांबी में सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अटसराय गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद रात में ही सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया और शवों को एंबुलेंस से फतेहपुर जिले के कुरोली गांव भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार सभी लोग प्रयागराज में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। अटसराय गांव के पास अचानक पिकअप की ट्राला से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहले हादसे की तस्वीरें देखिए… SRN अस्पताल में दो और महिलाओं की मौत
हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रयागराज के SRN अस्पताल में इलाज के दौरान दो और महिलाओं की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। सभी मृतकों का पोस्टमार्टम रात में ही पूरा कर लिया गया। शवों को गांव भेजा गया, गांव में पसरा मातम
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने शवों को एंबुलेंस के जरिए फतेहपुर जिले के कुरोली गांव भेजा। प्रशासन का कहना है कि गांव में स्थिति पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि शवों के पहुंचने के बाद शोक का माहौल और गहरा सकता है। सीएम योगी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी हादसे पर संवेदना जताई। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 बच्चे
हादसे में मरने वालों में सुखरानिया (65), दरसनिया (68), राजकुमारी (35), कल्लो (22), गुड़िया (27), ध्रुव (7), मयंक (10), अनुज (8), मैकी और शिवकली शामिल हैं। इनमें 7 महिलाएं और 3 बच्चे हैं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 24 घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल 24 लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कई घायलों का इलाज सीएचसी सिराथू और जिला अस्पताल में जारी है, जबकि कुछ गंभीर घायलों को प्रयागराज के SRN अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों की सूची… 1. सुखरानिया पत्नी मुन्ना निवासी बारा थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर उम्र 65 वर्ष
2. दरसनिया पत्नी बाबूलाल निवासी कोरौली थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर उम्र 68 वर्ष
3. राजकुमारी पत्नी रामखेलावन निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष
4. कल्लो निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष
5. गुड़िया पत्नी मुकेश निवासी उपरोक्त उम्र 27 वर्ष
6. ध्रुव पुत्र मोहन निवासी गज्जा का डेरा थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर उम्र 7 वर्ष
7. मयंक पुत्र मुकेश निवासी कोरौली थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर उम्र 10 वर्ष
8. अनुज पुत्र लखन निवासी बारा थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर उम्र 8 वर्ष
9. मैकी पत्नी चुनकु निवासी कुरवाल- SRN में मौत
10.शिवकली पत्नी अज्ञात उम्र 50 वर्ष- SRN में मौत
इन लोगों का सीएचसी सिराथू में चल रहा इलाज…
1. शिमला निषाद पत्नी राजन निवासी कुरावली थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर 25 वर्ष
2. साधना निषाद पुत्री रामगोपाल निवासी तपसरा गज्जा का डेरा थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर उम्र 20 वर्ष
3. राजन सविता पुत्र राम रतन निवासी कुरावली थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर उम्र 35 वर्ष
4. अखिलेश पुत्र कमलेश निवासी उपरोक्त उम्र 7 वर्ष
5. कैलाश पुत्र कमलेश निवासी उपरोक्त उम्र 3 वर्ष
6. लकी लकी पुत्री मुकेश निवासी उपरोक्त उम्र दो वर्ष
7. पवन पुत्र लाखन निवासी 12 थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर उम्र 3 वर्ष
8. प्रिंस पुत्र राजेंद्र निवासी उपरोक्त उम्र 8 वर्ष
9. शुभम पुत्र राजेंद्र निवासी उपरोक्त उम्र दो वर्ष
10. शौकत पुत्र राजन निवासी उपरोक्त उम्र 3 वर्ष
इन लोगों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज…
1 लक्ष्मी देवी पत्नी वंशलाल पता करवाल
2 विजयकली पत्नी कमलेश पता करवाल
3 वर्षा पुत्री रामनारायण निवासी उपरोक्त
4 नारायणी देवी पत्नी मनोहरलाल निवासी दपसौर थाना चांदपुर
5 राम नारायण पुत्र सुखलाल निवासी कुरवल
6 शांति पत्नी लाखन निषाद निवासी बारा कटरा जाफरगंज
7 लवकुश पुत्र जगदीश निवासी पहाड़ीपुर बकेवर
8 गुड़िया पुत्री वीर सिंह निवासी कुरवल
9 मीरा पत्नी रामकिशुन निवासी कुरवल
10 राजन पुत्र श्याम किशोर निवासी कुरवाल
11 लीलावती पत्नी भोला प्रसाद निवासी धौरहरा फतेहपुर

Leave a Reply