DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राम मदिर आंदोलन के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से मिले:विवादित ढांचा तोड़े जाने के बाद जेल जाने के लिए सबसे पहले तैयार थे

अयोध्या के लोग आज डॉ. रामविलास दास वेदांती को याद कर रहे हैं। उनके जाने के गम में शोक में डूबे हुए हैं। लोगों का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के लिए काफी संघर्ष किया। गांव-गांव गली-गली की खाक छानी। लोगों से मिले। उन्हें राम मंदिर आंदोलन के लिए तैयार किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन ही राम मंदिर के लिए खपा दिया।
बेबाक बोल से वह भले ही सत्ता प्रतिष्ठान के लिए अनुपयुक्त रहे, उन्होंने सच बोलने में लाभ को भी दरकिनार कर दिया। दो बार भारतीय जनता पार्टी से सांसद रहे वेदांती संस्कृत के विद्वान थे और श्रीमद्भागवत कथा व रामकथा पर अधिकार रखते थे। पूरा जीवन धर्म को समर्पित करने वाले इस संत ने कथा का क्रम अपने अंतिम समय में जारी रखा। कथा करते हुए ही उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। और वह इस लौकिक संसार से अनंत की यात्रा को प्रस्थान कर गए।
बहुत ही सरल स्वभाव वे सहज सबसे मिलते-जुलते, उनकी कथाएं भी आंडबरो से मुक्त विशुद्ध कथा ही होती थी। उनका तन-मन-धन उनकी विचारधारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए समर्पित था। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लोगों को भी आड़े हाथों लेने में संकोच नहीं किया।
उनकी राजनीतिक और सामाजिक स्थिति का अनुमान उनके निधन की सूचना के बाद से उनके स्थान हिन्दू धाम पर पहुंच रहे लोगों की संख्या से जांची जा सकती है। राम मंदिर आंदोलन में महंत रामचंद्र परमहंस और महंत अवेद्यनाथ की त्रिगुण के रूप में जाने जाते रहे। दोनों से उनकी प्रगाढ़ता रही। यह एक्य ही आंदोलन को बल देता रहा।
श्री जन्मभूमि पर आंदोलन के दौरान 1992 में ढांचा तोड़ा गया तो उन पर भी मुकदमा चला। मुकदमे के अंतिम चरण में उनका रामानुराग मुखर हुआ और उन्होंने कहा कि ढांचा में तोड़ा तुड़वाया है। और मैं जो भी सजा हो उसके लिए तैयार हूं, भले ही फांसी क्यों ना हो। मेरा जीवन इस तरह राम के काम आएगा। उनकी भक्ति भावना और समर्पण ही था कि जब वह अस्वस्थ हुए तो रामकथा कर रहे थे।


https://ift.tt/v2dbDmt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *