अमृतपुर तहसील क्षेत्र में इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर हादसे का शिकार हो गया। कंटेनर नेशनल हाईवे से उतरकर खड्ड में जा गिरा। गनीमत रही कि कंटेनर के चालक और उसके सहयोगी को अधिक चोट नहीं आई। दो क्रेन की सहायता से कंटेनर को बमुश्किल खड्ड से बाहर निकाला जा सका। लखनऊ से एक खाली कंटेनर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए शाम को रवाना हुआ था। दोपहर को थाना राजेपुर क्षेत्र में इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर ग्राम भुड्डनपुर में हादसे का शिकार हो गया। कंटेनर नेशनल हाईवे से उतरकर खड्ड में जा गिरा और बाई तरफ पलट गया। कंटेनर के चालक मनोज कुमार को और उसके सहयोगी को बाहर निकाला गया। कंटेनर को निकालने के लिए दो क्रेन को बुलाया गया, और कंटेनर को बाहर निकालने का अभियान शुरू हुआ, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधा घंटा तक जाम भी लगा रहा। एक बार तो अभियान के दौरान एक क्रेन हादसे का शिकार होती होती बची।
https://ift.tt/JqNAlD6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply