DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमौसी एयरपोर्ट से 7 उड़ाने देर, एक कैंसिल:सुबह से छाए घने कोहरे ने उड़ान संचालन बिगाड़ा

शहर और आसपास के इलाकों में सुबह से छाए घने कोहरे और खराब मौसम का सीधा असर चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय (अमौसी) एयरपोर्ट के उड़ान संचालन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी के चलते कई उड़ानें अपने तय समय से देरी से चलीं, एक उड़ान रद्द करनी पड़ी, जबकि एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को डाइवर्ट किया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों की माने तो , न्यूनतम दृश्यता मानकों के नीचे चले जाने से टेकऑफ और लैंडिंग में बाधा आई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक उड़ान रद्द दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI 2499 (DEL), जिसका निर्धारित समय सुबह 07:10 बजे था, खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान डाइवर्ट दम्माम से लखनऊ आने वाली उड़ान XY 896 (DMM), जिसका निर्धारित समय सुबह 05:15 बजे था, को सुबह 06:00 बजे डाइवर्ट करना पड़ा। कई उड़ानें देरी से संचालित कोहरे के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों श्रेणियों की कई उड़ानें प्रभावित रहीं। जिनमें 6E 5264 (मुंबई): 00:35 की जगह 01:15 बजे IX 125 (राजकोट): 08:25 की जगह 11:51 बजे (करीब 3.5 घंटे देरी) IX 1026 (मुंबई): 08:35 की जगह 09:41 बजे XY 333 (रियाद): 09:00 की जगह 09:30 बजे IX 2807 (भुवनेश्वर): 09:50 की जगह 10:29 बजे S5 228 (जमशेदपुर): 10:10 की जगह 10:37 बजे IX 2048 (बैंगलोर): 10:35 की जगह 11:34 बजे यात्रियों से अपील​​​​​​​ एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान की ताज़ा स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें। मौसम के सामान्य होने के बाद उड़ान संचालन में सुधार की उम्मीद जताई गई है।


https://ift.tt/BLXKGD5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *