DniNews.Live

30 मार्च तक बादल-धूप का दौर जारी रहेगा:कानपुर में बूंदाबांदी के भी आसार, सीजन की सबसे गर्म रात रही, न्यूनतम पारा 19.8 पहुंचा

कानपुर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। 30 मार्च तक दिन में धूप के साथ बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रात में बादल साफ होने से गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है और सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा रहा। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे रातें गर्म हो गई हैं।
बारिश से मौसम हुआ सुहावना वहीं दिन में बादल और हल्की बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। बारिश के असर से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है—24 घंटे में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिन में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम के समय चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और खुशनुमा बना दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में तेज हवाएं चलेगी। एक पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को आएगा। इनको अगर फारस की खाड़ी व अरब सागर का सपोर्ट मिलता है तो बादल छाने व हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के चलते दिन के तापमान घट सकते व बादल छाने से रात के तापमान बढ़ सकते हैं।
बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 23 मार्च 15.4 31.2 24 मार्च 15.0 32.5 25 मार्च 16.0 33.5 26 मार्च 15.0 36.0 27 मार्च 19.8 30.8 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)
मौसम पूर्वानुमान दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 28 मार्च 20.0 35.0 29 मार्च 20.0 36.0 30 मार्च 19.0 35.0 31 मार्च 19.0 34.0 01 अप्रैल 20.0 35.0 (सोर्स – आईएमडी)

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *