कानपुर देहात में 28 मार्च 2026 को प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का दौरा प्रस्तावित है। उनके भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री सुबह 10:00 बजे निरीक्षण भवन के सभागार में विचार परिवार के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे उनकी अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति-2026 की बैठक आयोजित की जाएगी। सुबह 11:05 बजे मंत्री जनपद के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। दोपहर 12:00 बजे वे प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के नौ वर्ष” कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यक्रम स्थल पर ही एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:15 बजे, डॉ. निषाद तहसील डेरापुर क्षेत्र में अजीत पाल द्वारा आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, 2:30 बजे सिकन्दरा तहसील सभागार में वे मत्स्य पालकों के साथ बैठक करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply