राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती का पार्थिव शरीर पहुंचा अयोध्या। डॉ रामविलास दास वेदांती का पार्थिव शरीर उनके आवास हिंदू धाम पर रात 11 बजे पहुंच गया। नम आंखों से लोगों उनके पार्थिव शरीर का एंबुलेंस से उतार हिंदू धाम के बरामदे में दर्शनार्थ रखा है।आज उनका अंतिम संस्कार सरयू तट पर जलसमाधि से होगा।इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा का जुलूस निकलेगा। जो हनुमानगढ़ी और राम मंदिर होकर सरयूतट पहुंचेगा। सीएम योगी इस कार्यक्रम में सुबह 11 बजे पहुंच रहे हैं। श्रद्धांजलि देने वालों को लगा तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में संत महंत और नेताओं के साथ अधिकारी मौजूद हैं। सुबह 10:00 बजे के बाद डॉक्टर रामविलास दास वेदांती के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। अयोध्या में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि देने वाले में जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य,नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह शामिल हैं।
https://ift.tt/v2dbDmt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply