DniNews.Live

संभल में तेज स्पीड दो बाइकों की टक्कर:दो सगे भाई समेत तीन घायल, मुरादाबाद रेफर

संभल में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो सगे भाइयों समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो भाइयों को हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। यह सड़क हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मुरादाबाद रोड पर गांव वाजिदपुरम स्थित अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास हुआ। थाना रायसत्ती क्षेत्र के मियां सराय निवासी 16 वर्षीय जुहेब अपने 12 वर्षीय भाई अरहम के साथ बाइक से मुरादाबाद रोड पर जा रहा था। इसी दौरान, सामने से आ रहे दीपा सराय निवासी एक अन्य बाइक सवार युवक से उनकी टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल युवकों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल लाया गया। मियां सराय निवासी दोनों भाइयों जुहेब और अरहम की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग देर रात करीब 12 बजे दोनों भाइयों को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। दीपा सराय निवासी तीसरे घायल युवक ने सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं कराया और घबराकर किसी अन्य अस्पताल चला गया। फार्मासिस्ट सुरेश पाल के अनुसार, 12 वर्षीय किशोर अरहम की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली संभल पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में दो बाइकों की टक्कर में तीन लड़कों के घायल होने की सूचना मिली है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घायलों का इलाज जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *