DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे पर हंगामा; नीतीश ने महिला का हिजाब खींचा; अयोध्या में आज रामविलास वेदांती को देंगे जल समाधि

नमस्कार, कल की बड़ी खबर कांग्रेस की रैली में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे लगने से जुड़ी रही। इसको लेकर संसद में हंगामा हुआ। दूसरी बड़ी खबर बिहार CM नीतीश कुमार को लेकर रही। उन्होंने एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटा दिया। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे डॉक्टर रामविलास वेदांती का निधन हो गया। आज अयोध्या में पार्थिव देह को समाधि दी जाएगी। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे को लेकर संसद में हंगामा, प्रियंका बोलीं- रैली में किसने कहा, हमें नहीं मालूम संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस रैली में लगे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे को लेकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल और सोनिया गांधी से माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली में PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए जाते हैं। उनके मौत की कामना की जाती है। ये कांग्रेस पार्टी की गंदी सोच को दर्शाता है। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें नहीं मालूम कि ये सब किसने कहा। मंच में ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है। कांग्रेस समर्थकों ने नारे लगाए थे: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली हुआ। सोशल मीडिया पर रैली के वीडियो वायरल हुए, जिसमें कांग्रेस की कई महिला नेता ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगा रही हैं। आपत्तिजनक नारे लगाने वालों में कांग्रेस नेता मंजू लता मीणा भी शामिल थीं। वे जयपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. राम मंदिर आंदोलन के संत डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, आज अयोध्या में जल समाधि राम मंदिर आंदोलन के संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार को निधन हो गया। मध्य प्रदेश के रीवा में दोपहर 12.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 67 साल के थे। वेदांती की रीवा में रामकथा चल रही थी। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। पार्थिव शरीर अयोध्या लाया गया है। अंतिम दर्शन के लिए हिंदू धाम में पार्थिव देह को रखा गया है। सरयू तट पर सुबह 10 बजे उन्हें जल समाधि दी जाएगी। बाबरी विध्वंस केस से हुए थे बरी: डॉ. रामविलास वेदांती बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आरोपी थे। 2020 में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। अदालत ने कहा था- विध्वंस के पीछे कोई साजिश नहीं थी। हालांकि मीडिया इंटरव्यू में डॉ. वेदांती बार-बार यही दावा करते रहे कि उन्हें विवादित ढांचा तुड़वाया था। पढ़ें पूरी खबर… 3. CM नीतीश ने महिला डॉक्टर का हिजाब हटाया, पहले पूछा- ये क्या है जी, फिर खींच दिया पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब अपने हाथ से हटा दिया। आसपास के लोग हंसने लगे और महिला असहज हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर RJD ने कहा कि CM नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति अब दयनीय स्थिति पर पहुंच गई है। पूरी घटनाक्रम पढ़िए: मुख्यमंत्री आवास पर 1283 आयुष डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र दिए गए। डॉ. नुसरत परवीन भी अपना जॉइनिंग लेटर लेने पहुंचीं थीं। CM ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी। महिला ने जवाब दिया हिजाब है सर। CM ने कहा कि हटाइए इसे और खुद अपने हाथ से हटा दिया। पढ़ें पूरी खबर… 4. बृजभूषण को गिफ्ट में डेढ़ करोड़ का घोड़ा मिला, कीमत सुनकर बोले- हम तो पागल हो जाएंगे बाहुबली और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को डेढ़ करोड़ रुपए का घोड़ा गिफ्ट मिला है। पंजाब से गोंडा पहुंचते ही बृजभूषण सिंह ने खुद घोड़े का वेलकम किया और उसे दुलारा। जब उन्हें इसकी कीमत पता चली तो कहा- यार, हम तो पागल हो जाएंगे। पूर्व सांसद ने घोड़े की खासियत बताते हुए कहा- घोड़ा महज 2 साल का है। इंटरनेशनल रेस में दौड़ चुका है। एक प्रतियोगिता में 17 लाख रुपये का इनाम जीत चुका है। घोड़े का अलग से पासपोर्ट बना है, जिससे वह विदेशों में भी प्रतियोगिताओं में भाग ले सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 5. सरकार ने मनरेगा से गांधी का नाम हटाया, अब इसे ‘विकसित भारत-जी राम जी’ कहा जाएगा मोदी सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून यानी मनरेगा को खत्म कर नया कानून लाने जा रही है। इसका नाम ‘विकसित भारत-जी राम जी’ होगा। इसमें रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 किए जाएंगे। इसी शीतकालीन सत्र में बिल पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस ने सरकार के फैसले का विरोध किया: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ‘महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा। जबकि वो दुनिया के सबसे बड़े नेता रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सरकार की मंशा क्या है और वो क्या करना चाहती है।’ पढ़ें पूरी खबर… 6. ऑस्ट्रेलिया में आतंकियों से निहत्था भिड़ा अहमद, राइफल छीनकर कई लोगों की जान बचाई ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आतंकी हमले के दौरान 44 साल के अहमद अल अहमद ने बहादुरी दिखाई। वह आतंकी साजिद अकरम से निहत्थे ही भिड़ गया और उसकी बंदूक छीन ली, जिससे कई लोगों की जान बच गई। जब अहमद आतंकी से लड़ने जा रहे थे, तब उनके भाई ने रोका था। इस पर उन्होंने कहा, ‘कुछ हुआ तो परिवार को बताना कि लोगों को बचाते हुए मारा गया।’ अब लोग अहमद को ‘ऑस्ट्रेलिया का नया हीरो’ बता रहे हैं। फिलहाल वह घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। दो आतंकियों ने गोलियां चलाईं: रविवार को हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर आतंकी हमला हुआ। दो हमलावरों की फायरिंग में 16 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए। एक हमलावर मारा गया, वहां दूसरे को पकड़ लिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 7. जम्मू-कश्मीर- उधमपुर एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी शहीद, एक आतंकी को भी गोली लगी जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी अमजद पठान शहीद हो गया। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में जैश ए मोहम्मद का एक आतंकी घायल हुआ। यह एनकाउंटर सोमवार शाम शुरू हुआ। अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रात में रोक दिया गया, जिसे आज फिर शुरू किया जाएगा। इस साल 46 आतंकी मारे गए हैं: साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल (SATP) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 1 जनवरी 2025 से अब तक कुल 46 आतंकी मारे गए हैं। इसी अवधि में16 सुरक्षाबल जवान भी शहीद हुए हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। आतंकी घटनाएं 70% घटी हैं, और इनका इकोसिस्टम खत्म हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 8. सोना ₹1.33 लाख के ऑलटाइम हाई पर, इस साल ₹57 हजार महंगा हो चुका सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 539 रुपए बढ़कर 1,33,249 रुपए हो गई है। इस साल सोने के दाम 57,087 रुपए बढ़े हैं। गोल्ड में तेजी के 2 बड़े कारण चांदी ₹1.93 लाख किलो हुई: चांदी के दाम में कल गिरावट देखने को मिली। यह 1,763 रुपए घटकर 1,93,417 रुपए किलो हो गई है। इससे पहले ये 1,95,180 रुपए पर थी। ये इसका ऑल टाइम हाई था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चांदी इस साल के अंत तक 2 लाख रुपए के पार जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… चीन में अमीर-गरीब के बीच लवस्टोरी बैन चीन सरकार ने अमीर बॉस और गरीब लड़की की लव स्टोरी दिखाने वाले सीरियल्स पर बैन लगा दिया है। सरकार का कहना है कि ऐसे कंटेंट बेवजह पैसे और पावर का प्रदर्शन करते हैं। पैसे वाले इंसान से शादी करना ही जीवन की सबसे बड़ी सफलता बताते हैं, जबकि वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं होता है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों के बिजनेस में बड़े बदलाव होंगे। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


https://ift.tt/RvVgQDy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *