भास्कर न्यूज |पिपराही थाना क्षेत्र के मेसौढ़ा के वार्ड 6 में घटना के चार दिन बाद दिल्ली से युवक का शव उसके पैतृक गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजन मृतक महिला के भाई रामेश्वर का कहना था कि मृतक मेरी बहन पूनम गुप्ता की शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। उसका पति हर्ष कुमार हमारी बहन पूनम गुप्ता से बार-बार 6 लाख दहेज की मांग करता था। दहेज में एक कर की भी मांग करता था। हमारी बहन के साथ बार-बार मारपीट करता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि इसी प्रताड़ना के बीच उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करके पंखे से लटका दिया गया और इसको उनके ससुराल वाले फांसी का नाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद शव को दिल्ली में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था। जबकि दिल्ली में 2 दिन के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार दिन बाद शव गांव लाया गया। शव देखते ही परिजन बदहवास हो गए। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के द्वारा थाना में अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। दिल्ली की घटना है तो दिल्ली थाना में आवेदन दिए होंगे। परिजन लड़की के भाई रामेश्वर का कहना था कक हम अपनी बहन का शव लेकर एंबुलेंस से दिल्ली से चार दिन में घर पहुंचे हैं।
https://ift.tt/Pw2KoWL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply