DniNews.Live

मैनपुरी में महिला की जमीन पर कब्जा:शिकायत के बाद भी रात में बनाई दीवार, जान से मारने की धमकी दी


                 मैनपुरी में महिला की जमीन पर कब्जा:शिकायत के बाद भी रात में बनाई दीवार, जान से मारने की धमकी दी

मैनपुरी में महिला की जमीन पर कब्जा:शिकायत के बाद भी रात में बनाई दीवार, जान से मारने की धमकी दी

मैनपुरी में जमीन पर कब्जे का एक मामला सामने आया है। बेवर थाना क्षेत्र के नगला नवीगंज गांव निवासी कृष्णा देवी ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। कृष्णा देवी के अनुसार, उनकी आराजी संख्या 264/0.008 हेक्टेयर जमीन पर पहले से नींव भरी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और सड़क की ओर दीवार खड़ी कर इसे घेरना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पहले भी तहसील दिवस में अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत के बाद स्थिति में सुधार होने के बजाय और बिगड़ गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने रातों-रात दीवार खड़ी कर दी, जिससे कब्जे का प्रयास तेज हो गया। जब कृष्णा देवी ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी खुलेआम चेतावनी दे रहे हैं कि दोबारा विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कृष्णा देवी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे बाहर रहते हैं और वह घर पर अकेली रहती हैं, जिसके कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पीड़िता कृष्णा देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *