कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में एक ब्राजील की महिला विदेशी नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने दो अन्य विदेशी साथियों के साथ टैक्सी से मथुरा से पश्चिम बंगाल की यात्रा पर थी। इसी दौरान रास्ते में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह घटना कुंभी पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक कुंभी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए रुका था। इसी दौरान ब्राजील की महिला यात्री की हालत अचानक गंभीर हो गई। प्रारंभिक तौर पर दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। महिला को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ब्राजील दूतावास को कराया अवगत महिला के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य विदेशी यात्रियों की भी हालत घटना के बाद बिगड़ गई। घबराहट और सदमे के कारण एक यात्री मार्टिन की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। विदेशी यात्रियों ने अपने देश में महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ब्राजील दूतावास को भी मामले से अवगत कराया है। प्रशासन ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। विदेशी नागरिकों से पूछताछ पुलिस टैक्सी चालक और साथ यात्रा कर रहे विदेशी नागरिकों से पूछताछ कर रही है। महिला की मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। आगे की कार्रवाई दूतावास के निर्देशों के अनुसार की जाएगी। एसडीएम नीलमा यादव ने बताया कि ब्राजील की नागरिक सैलजिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। वह मथुरा से पश्चिम बंगाल जा रही थीं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि मार्टिन नामक एक अन्य विदेशी नागरिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
https://ift.tt/sigyIAe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply