DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ एयरपोर्ट से 5 फ्लाइट लेट, 3 रद्द:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, गोवा समेत कई रूट्स प्रभावित, यात्रियों को परेशानी

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। इंडिगो की कई उड़ानें घंटों देरी से चलीं, जबकि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की तीन फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इससे सैकड़ों यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। इंडिगो की उड़ानें घंटों लेट इंडिगो की लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E-5088 अपने तय समय 20:35 बजे के बजाय 20:53 बजे रवाना हुई। गोवा के लिए उड़ान संख्या 6E-6811 शाम 20:50 बजे निर्धारित थी, लेकिन यह रात 23:10 बजे के बाद रवाना होने की स्थिति में पहुंची। दमाम जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-098 शाम 20:00 बजे की जगह 20:36 बजे चली। वहीं बेंगलुरु के लिए उड़ान 6E-451 को 20:05 बजे उड़ान भरनी थी, जो 20:28 बजे रवाना हुई। दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा असर लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-2172 दोपहर 14:35 बजे निर्धारित थी, लेकिन यह सीधा शाम 20:35 बजे रवाना हुई। इस छह घंटे की देरी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी। एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI-3313 को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट 14:10 बजे निर्धारित थी। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद (RUH) जाने वाली फ्लाइट IX-190 और एयर इंडिया की एक और दिल्ली फ्लाइट AI-1710 भी रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा लगातार देरी और अचानक रद्द हुई उड़ानों से यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कई यात्रियों ने एयरलाइन काउंटरों पर जानकारी न मिलने और वैकल्पिक व्यवस्था में देरी की शिकायत की। खासतौर पर दिल्ली और कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने दिए अपडेट, लेकिन राहत नहीं एयरलाइंस की ओर से उड़ानों में देरी और रद्द होने की जानकारी तो दी गई, लेकिन समय पर समाधान न मिलने से यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो सकीं। एयरपोर्ट पर देर रात तक अव्यवस्था का माहौल बना रहा।


https://ift.tt/CgckaVL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *