मेरठ कृषि विश्विधालय में 18 वां दीक्षांत समारोह आज:एक कुलाधिपति पदक के साथ , सात सात स्वर्ण , सिल्वर और कांस्य पदक होगे वितरित
मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्विधालय में आज 18 वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर विवि प्रबंधन के साथ साथ पुलिस और स्वास्थय विभाग भी कई दिनों से तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल ही मेरठ पहुंच गई थी। सीसीएसयू विवि में रात्रि विश्राम के बाद राज्यपाल आज 10 बजे यहां पहुंचेगी। एक छात्र को मिलेगा कुलाधिपति मेडल विवि के दीक्षांत समारोह में एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, सात स्वर्ण पदक, सात रजत पदक, सात कांस्य पदक दिए जाएंगे। इसको लेकर कई दिनों से अभ्यास भी चल रहा था। आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन छात्रों को पदक देकर इनका होसला बढ़ाएंगी। 583 छात्र-छात्राओं मिलेगी डिग्री इस 18वे दीक्षांत समारोह में कुल 583 छात्र- छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही इस बार 22 पदक भी इसमें दिए जाएंगे। हालांकि इनमें से जिनमें 13 पदक छात्राओं को मिलेंगे, जबकि सात पदक छात्रों को दिए जाएंगे। इसी क्रम में 583 डिग्रियों में 177 छात्राओं को और 406 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply