लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार शाम खड़गवारा गांव से पकड़ा गया और सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खड़गवारा गांव निवासी कौशल यादव के पुत्र अशोक यादव के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अशोक यादव के खिलाफ रामगढ़ चौक थाना कांड संख्या 226/25 के तहत मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने इन सभी जानकारियों की पुष्टि की है।
https://ift.tt/5Wy9P1K
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply