कानपुर में सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एसीएमओ के चाचा की मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, रेलवे फाटक बंद था, लेकिन मृतक साइकिल से फाटक के नीचे से गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। बेटी के ससुराल गए थे
युवक की पहचान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) आरपी मिश्रा के चाचा रामनरेश मिश्रा (72) की रूप में हुई है। रामनरेश मिश्रा काकादेव थाना क्षेत्र के हितकारी नगर के रहने वाले थे। वह पत्नी बीना मिश्रा और दो बेटियां (निष्ठा मिश्रा, रुचि मिश्रा) के साथ रहते थे। एसीएमओ आरपी मिश्रा ने बताया- चाचा रामनरेश सोमवार को छुट्टी होने के बाद अपनी छोटी बेटी रुचि के ससुराल कल्याणपुर गोवा गार्डन साइकिल से गए थे। करीब 8 बजे वह वहां से काकादेव घर लौट रहे थे। गोवा गार्डन क्रॉसिंग पार करते समय रावतपुर की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले फोन से परिजनों को हादसे की खबर दी गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया- ट्रेन की चपेट में आने से ही मृतक की मौत हुई। फाटक बंद होने के बावजूद वह साइकिल से फाटक पार कर रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
Puri Khabar Yahan Padhein
Leave a Reply