DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ चुनाव परिणाम घोषित:वारिन्द्र यादव अध्यक्ष, राधेश्याम सिंह महामंत्री निर्वाचित; कई पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। इसमें वरिंदर यादव अध्यक्ष और राधेश्याम सिंह महामंत्री चुने गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ। मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना की गई। अध्यक्ष पद के लिए कुल 251 मत पड़े, जिनमें से 247 वैध और 5 अवैध थे। वरिंदर यादव ने 144 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. स्वतंत्र कुमार को 102 मत मिले। महामंत्री पद पर राधेश्याम सिंह ने 93 मतों के साथ विजय प्राप्त की। इस पद पर जैसलाल को 79 और ऋषि रघुवंशी को 75 मत मिले, जबकि 4 मत अवैध घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर सुशील प्रजापति 115 मत पाकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी धीरज श्रीवास्तव को 74 और हेमंत दुबे को 56 मत मिले, वहीं 6 मत अवैध पाए गए। संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष और सदस्य पदों पर सभी नामांकनकर्ताओं को निर्विरोध चुन लिया गया। संयुक्त मंत्री के रूप में कैलाशनाथ यादव और दूधनाथ यादव निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर यादव को चुना गया। सदस्य पदों पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार यादव, मनु मिश्रा, विनोद गौतम, छोटेलाल यादव, विजय यादव, डॉ. दिलगीर हसन, अनिल सिंह (वित्त), अनिल कुमार सिंह (कु. कार्यालय), प्रमोद विश्वकर्मा और अखिलेश शुक्ला निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रभारी प्रोफेसर सुरजीत यादव ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।


https://ift.tt/ogfm0Ir

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *