DniNews.Live

ललितपुर में डीएम-एसपी ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और आपूर्ति की जांच की

ललितपुर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने शुक्रवार रात शहर के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि लोगों को पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता में कोई समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति एवं भंडारण व्यवस्था की गहनता से जांच की गई। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी मानक नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। डीएम और एसपी ने शहर के गेंदा लाल पेट्रोल पंप और अभिलाषा पेट्रोल पंप का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हें किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने देने, सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने और संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए निर्देशित किया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *