DniNews.Live

एमार गोमती ग्रीन्स सोसाइटी में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली:बच्चों ने भगवान राम-सीता का रूप धरा, रामलला के जयकारे लगे

गोमती नगर विस्तार स्थित एमार गोमती ग्रीन्स सोसाइटी रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के दिव्य स्वरूप में सजे बच्चों ने रथ पर सवार होकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक झांकियों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच निकली इस शोभायात्रा में स्थानीय निवासी झूमते-गाते हुए शामिल हुए। यात्रा पुलिस मुख्यालय के सामने जी गेट से शुरू होकर फेज-2 से होते हुए फेज-1 स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। बच्चों को सम्मानित किया गया सनातन धर्म मंच के सहयोग से आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान देव स्वरूप में सजे बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह बढ़ा। महिलाओं द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या ने भी माहौल को भक्तिमय बना दिया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर सनातन धर्म मंच के संरक्षक वी.एस. शुक्ला और विनोद कुमार तिवारी सहित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राज किशोर राकेश, राम मनोहर मिश्रा, पंकज मिश्रा, अरविंद तिवारी, अनुराग पांडेय, रविंद्र नाथ राय, जेपी सिंह, रवि शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, पवन पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, डॉ. रोहिताश, जस्टिस शशिकांत, पारुल जायसवाल, सुधा चक, भारती बर्नवाल, शशांक मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव, सुष्मिता राय, उर्वशी गोयल, अनीता मौर्य, अपर्णा पांडेय, सुबीना, ज्योत्सना, प्रियंका सक्सेना, सीए शशांक मिश्र, रुद्रेश ओझा, राजीव सिंह, आशीष श्रीवास्तव, एसडी मौर्य बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *