DniNews.Live

केडीएमए लीग, पांच टीमों ने जीते अपने मुकाबले:भारत क्लब, चित्रा एकेडमी, कैंपस आईआईटी, ओलंपिक क्लब, ग्रेजुएट क्लब विजयी रहे

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए लीग के पांच मैच शुक्रवार को विभिन्न मैदानों में खेले गए। इन मुकाबलों में भारत क्लब, चित्रा एकेडमी, कैंपस आईआईटी, ओलंपिक क्लब और ग्रेजुएट क्लब ने जीत दर्ज की। कानपुर साउथ मैदान पर भारत क्लब और नेशनल क्लब के बीच पहला मैच खेला गया। भारत क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में नेशनल क्लब 31.3 ओवर में 177 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत क्लब ने यह मैच 51 रनों से जीता। भारत क्लब के बल्लेबाज रोहित ने 113 रन की शतकीय पारी खेली। दूसरे मैच में तिलक सोसाइटी 30.4 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने 34.1 ओवर में 149 रन बनाकर 2 विकेट से जीत हासिल की। चित्रा एकेडमी के गेंदबाजों अभिषेक और आनंद ने 4-4 विकेट लिए। तीसरे मुकाबले में कैंपस आईआईटी की टीम 26.5 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में स्काई क्लब 27 ओवर में केवल 92 रन ही बना सकी। कैंपस आईआईटी ने यह मैच 46 रनों के अंतर से जीता। चौथे मैच में ओलंपिक क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए। इलेवन स्टार की टीम 21 ओवर में 88 रन ही बना पाई। ओलंपिक क्लब ने यह मैच 77 रनों से अपने नाम किया। पांचवें मुकाबले में सोनेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। ग्रेजुएट क्लब ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 164 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *