DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

केंद्रीय विद्यालय का 63वां स्थापना दिवस:समस्तीपुर में कार्यक्रम, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन; स्टूडेंट्स को किया सम्मानित

समस्तीपुर में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 63वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। बच्चे परेड में भी शामिल हुए। प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 1963 में हुई थी। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 15 दिसंबर को मनाया जाता है। यह संगठन अब पूरे देश में 1289 से अधिक विद्यालयों का एक विशाल नेटवर्क बन गया है। इसके ब्रांच विदेश में भी अब अपना जलवा दिखाने लगा है। उत्कृष्ट शिक्षा ने पूरे देश को अपनी ओर आकर्षित किया है। तक्षशिला, नालंदा का इतिहास लौटकर आएगा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान प्राचार्य ने इतिहास और शिक्षा में योगदान पर भी चर्चा की और छात्र ने शपथ लिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की शाखा अब विदेशों में भी परचम लहरा रहा है। भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लायेगा। तक्षशिला, नालंदा का इतिहास लौटकर आएगा। कार्यक्रम का संयोजन चंद्र शेखर त्रिपाठी ने किया। गीत, संगीत का सफल आयोजन संगीत शिक्षिका सोनी कुमारी ने किया। जिला के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिषद स्थित केंद्रीय विद्यालय में भी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


https://ift.tt/Pgc3Vdt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *