लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। इसमें सीएम योगी ने सरदार पटेल को याद किया। उन्होंने कहा- आजादी के आंदोलन में उन्होंने नेतृत्व किया।देश के विभाजन का पुरजोर विरोध करते रहे। वहीं, इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा संगठन की बात की। उन्होंने कहा- बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। यह युवा नेतृत्व के लिए पार्टी का बड़ा संदेश है। उन्होंने उच्च शिक्षा का उपयोग नौकरी के लिए नहीं किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- आज पूरा देश लौहपुरुष को याद कर रहा है। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है। सरदार पटेल सामान्य किसान परिवार में जन्मे, लेकिन अपनी प्रतिभा और उच्च शिक्षा का उपयोग विदेशी हुकूमत की नौकरी के बजाय भारत माता की सेवा के लिए किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन को नेतृत्व दिया और देश की आजादी के लिए कई बार जेल की यातनाएं सहीं। उन्होंने भारत के विभाजन का पुरजोर विरोध किया और राष्ट्रीय एकता के लिए जीवनभर संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का भारत उनकी दूरदर्शिता और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है। सैकड़ों रियासतों को भारत में विलय कराया मुख्यमंत्री ने कहा- सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार थे। उन्होंने 567 रियासतों का भारत में विलय कर अखंड भारत की नींव रखी। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। देश को एक सूत्र में बांधने का मार्ग दिखाता है। जम्मू कश्मीर पंडित नेहरू के हाथ में था, लेकिन उन्होंने जम्मू कश्मीर को इतना विवादित किया कि आजादी के बाद तक भारत को डसता रहा है। ये उग्रवाद, अलगाववाद उसी कश्मीर से पंडित नेहरू की वजह से भारत को मिला। भाजपा युवा पीढ़ी को साथ लेकर चलना चाहती है उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से नवनियुक्त अध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी जाती है। यह नियुक्ति पूरे देश के युवाओं के लिए स्पष्ट संदेश है कि भाजपा युवा पीढ़ी को साथ लेकर चलना चाहती है और उन्हें नेतृत्व देना चाहती है। भाजपा में प्रतिभा और परिश्रम के आधार पर आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। उपमुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास देश को बताने के लिए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने देश के हितों के साथ समझौता किया है। देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
https://ift.tt/oP25l0x
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply