DniNews.Live

लखनऊ में भर्ती दौड़ को लेकर ट्रैफिक बदला::कल 10 KM क्रॉस कंट्री, परसो 42 KM मैराथन; कई रास्तों पर डायवर्जन

लखनऊ में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से दरोगा भर्ती-2023 के तहत अभिलेख जांच और खेल कौशल परीक्षा हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को 10 किमी क्रॉस कंट्री और रविवार को 42 किमी मैराथन आयोजित की जाएगी। दौड़ के चलते शहर में कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। आज सुबह 6 बजे से क्रॉस कंट्री दौड़ पीएसी हेड तिराहा से वाहन पीएसी गेट नंबर-2 और सर्वोदयनगर वन-वे की ओर नहीं जा सकेंगे। डायवर्जन अयोध्या रोड से होगा। रहीमनगर चौराहा से सर्वोदय नगर पुल की तरफ जाने वाला ट्रैफिक वायरलेस चौराहा होकर डायवर्ट किया जाएगा। कल्याण अपार्टमेंट तिराहा से सर्वोदयनगर की ओर जाने वाले वाहन खुर्रमनगर और सेक्टर-25 चौराहा होकर जाएंगे। सेंट्रल एकेडमी तिराहा से आरआर बंधा और शक्तिनगर ढाल की ओर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी, ग्रीन कॉरिडोर से आवागमन होगा। आरआर बंधा चौराहा से शक्तिनगर ढाल की तरफ ट्रैफिक नहीं जा सकेगा, ग्रीन कॉरिडोर से डायवर्जन रहेगा। शक्तिनगर ढाल से कुकरैल ओवरब्रिज, आरआर बंधा और सर्वोदयनगर की ओर ट्रैफिक बंद रहेगा, वाहन निशातगंज और पॉलिटेक्निक चौराहा होकर जाएंगे। रविवार को सुबह 6 बजे से मैराथन G-20 तिराहा (शहीद पथ) से पिपराघाट तिराहा की ओर ट्रैफिक बंद रहेगा, वाहन एसएसबी रैंप और हुसड़िया अंडरपास से निकलेंगे। जनेश्वर मिश्र पार्क गोल चक्कर से पिपराघाट की ओर डायवर्जन रहेगा, ट्रैफिक ताज अंडरपास से जाएगा। पिपराघाट तिराहा से शहीद पथ की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे, जनेश्वर मिश्र पार्क गोल चक्कर होकर रूट तय किया गया है। सलाह: ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तय रूट के अनुसार ही सफर करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *