DniNews.Live

प्रतापगढ़ में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकली:शहर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंजा, ड्रोन से हुई निगरानी

प्रतापगढ़ में रामनवमी का पर्व देर शाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा शहर के गोपाल मंदिर से प्रारंभ होकर चौक, भगवा चुंगी सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों से गुजरी। डीजे और बैंड-बाजे की धुन पर रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे रूट पर कड़ी निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। सीओ सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारी लगातार रूट मार्च करते रहे और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती गई, जिसके परिणामस्वरूप शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *