फर्रुखाबाद के लिंजीगंज बाजार में व्यापारियों ने देर शाम बैठक की। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और दिन के समय बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की। लिंजीगंज-मन्नीगंज-गिराटगंज उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि मंडी में माल लोड करने आने वाले छोटे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने मौके पर यातायात प्रभारी को बुलाकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। यातायात निरीक्षक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नो-एंट्री के दौरान छोटे वाहनों को नहीं रोका जाएगा। व्यापारी नेता श्याम सुंदर गुप्ता ने जानकारी दी कि बैठक में संगठन के आगामी चुनावों पर भी चर्चा हुई, लेकिन मुख्य मुद्दा ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्याएं ही रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर की मंडियों से माल लेकर आने वाले खाली वाहनों का चालान काटकर वसूली की जाती है। गुप्ता ने यह भी कहा कि यह एक थोक मंडी है, जहां हल्का जाम सामान्य बात है और इससे कोई विशेष समस्या उत्पन्न नहीं होती है। बैठक में वरिष्ठ अध्यक्ष आर. भूषण गुप्ता, अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, रचित अग्रवाल, कन्नी गुप्ता, अनुज गुप्ता, राज गुप्ता, विक्की गुप्ता, सोनी सिंधी, प्रभात अग्रवाल, नितिन गुप्ता, जीतू अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, दिनेश भारद्वाज, रामतीरथ गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, अंकुर दालवाले, कल्लू गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply