DniNews.Live

डंपर ने पुलिस जीप को मारी टक्कर:मऊ में दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल, रूटीन चेकिंग के दौरान हादसा

मऊ जिले में शुक्रवार तड़के एक डंपर ने पुलिस जीप को टक्कर मार दी। यह घटना सिकटिया ओवरब्रिज के पास हुई। हादसे में एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सिकटिया ओवरब्रिज के निकट यह हादसा हुआ। बलिया की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने मऊ की ओर से आ रही पुलिस जीप को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस वाहन सड़क किनारे पलट गया। टक्कर से अदरी उप निरीक्षक राज कमल और हमराही सिपाही महेश्वर तिवारी व सुहेल अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जागे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को पहले इंदारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने बताया कि पुलिसकर्मी रूटीन चेकिंग कर वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस फरार आरोपी डंपर चालक की तलाश कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *