जिले में दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार से शुरू हुई यह स्थिति सोमवार को भी जारी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 6 बजे विजिबिलिटी मात्र 15 मीटर थी, जो 9 बजे तक बढ़कर 30 मीटर हुई। कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। जिले में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गिरते तापमान से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या भी देर से शुरू हुई। ठंड और कोहरे के चलते लोग घरों में दुबके रहे। आम दिनों में सुबह से गुलजार रहने वाली सड़कें सन्नाटे में डूबी रहीं। जानवरों को भी देर से बाहर निकाला गया। यह लगातार दूसरा दिन है जब कोहरे का प्रकोप जारी है।
https://ift.tt/DrQICky
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply