गयाजी जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार ठंड बढ़ रही है। सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे गिर गया। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक, यह ठंड किसी बड़े सिस्टम की वजह से नहीं है। यह लोकल परिस्थितियों का असर है। नमी ज्यादा रही। हवा शांत रही। इसी कारण रात और सुबह ठंड का असर बढ़ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 6 और 7 दिसंबर को न्यूनतम 9.2 डिग्री था। प्रदेश में रविवार को सबसे ठंडा जिला किशनगंज रहा। वहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर गयाजी और तीसरे पर औरंगाबाद रहा, जहां न्यूनतम 9.3 डिग्री रहा। तुलना करें तो पिछले साल 14 दिसंबर 2024 को गयाजी में न्यूनतम 8.6 और अधिकतम 23.8 डिग्री रहा था। 16 दिसंबर तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा एसके पटेल ने आगे कहा कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है। खास बात यह भी कि इस सीजन में अब तक कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं बन सका है। इसलिए सर्द पछुआ हवा नहीं चल रही। इसी वजह से अगले दो दिन, यानी 15 और 16 दिसंबर को तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। बारिश की भी कोई संभावना फिलहाल नहीं है। सुबह हल्का कोहरा रहेगा। न्यूनतम 9 से 11 और अधिकतम 24 से 25 डिग्री के बीच बना रहेगा। ऐसे में दो पहिया या फिर चार पहिया चालक सुबह-रात के समय सुरक्षा के लिहाज से फॉग लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा असली ठंड की एंट्री अभी बाकी है। 18-19 दिसंबर को पश्चिमी पर्वतीय इलाकों में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार दिख रहे हैं। उसके आगे बढ़ते ही हिमालय से सर्द तेज पछुआ हवा मैदानी इलाकों की ओर आएगी। इसका असर 21-22 दिसंबर के बाद ही दिखेगा। तभी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। फिलहाल ठंड खतरनाक नहीं नार्मल है। रविवार को नमी करीब 90 फीसदी रही। इसी कारण ठंड ज्यादा चुभी। कोहरा और धुंध के चलते धूप देर से निकली। 10 बजे के बाद धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही फिर सर्दी बढ़ गई। साफ संकेत है कि दिन में राहत, रात से सुबह तक ठंड का जोर है।
https://ift.tt/5J0XFyW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply