DniNews.Live

देवीपाटन मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित:जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया कन्या पूजन, देर रात तक चलेगा प्रसाद वितरण

अमेठी के देवीपाटन मंदिर में रामनवमी के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा देर रात तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। भंडारे के शुभारंभ से पहले कन्या पूजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने कन्याओं की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद भंडारे का विधिवत शुभारंभ हुआ। रामनवमी के अंतिम दिन नवमी के अवसर पर अमेठी के शक्तिपीठ धाम देवीपाटन मंदिर में इस भंडारे का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति और स्थानीय जनता के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, उनके प्रतिनिधि फूलचंद्र कसौधन, आलोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *