लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल के एक कथित वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि वीडियो में उन्होंने भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हजरतगंज थाने में तहरीर देकर सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान सनातन धर्म को मानने वालों की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं और समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं। चतुर्वेदी ने कहा कि पहले भी कुछ नेताओं द्वारा भगवान श्रीराम और धार्मिक ग्रंथों को लेकर विवादित बयान दिए जाते रहे हैं, जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित धाराओं में FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ये दिया है बयान सपा नेता यादुनंदन लाल ने क्या कहा था। अश्व माने घोड़ा, मेध यानी काटना। अंत में घोड़े की बोटी काट-काटकर यज्ञ में आहुति दी जाती थी। इससे इसका नाम अश्वमेध यज्ञ था। आज धर्म के नाम पर … बनाया जा रहा है। जब तक हम इस अंधविश्वास और आडंबर में फंसे रहेंगे, हम कभी आगे बढ़ने वाले नहीं हैं।

Leave a Reply