DniNews.Live

प्रयागराज में सिविल लाइंस में जमकर मारपीट; VIDEO:वकीलों का चाट दुकानदार से झगड़ा, ठेला पलटा, सामान फेंका

प्रयागराज के सिविल लाइंस में शुक्रवार शाम जमकर हंगामा हुआ। शहर के पॉश इलाके सिविल मार्केट में वकीलों का चाट दुकानदारों से झगड़ा हो गया है। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। भरे बाजार मारपीट, सामान फेंके जान से अफरातफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने चाट दुकानदार को पीटने के बाद उसकी दुकान उलट दी। सामान फेंक दिया। पुलिस ने पहुंच बीच बचाव किया। मारपीट के दौरान तमाम लोग वीडियो भी बनाते रहे। बाद में वकीलों के पक्ष से आए युवकों ने एक बार फिर दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। विवाद चाट खाने के दौरान शुरू हुआ। तीन वकील और उनके साथ का एक युवक चाट खाने पहुंचे थे। इसी दौरान कहासुनी हो गई। मार्केट के दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पुलिसवाले पहुंचे थे लेकिन उनके सामने दुकान का सामान फेंका गया। सिविल लाइंस पुलिस चार लोगों को थाने ले गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *